फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी से शुरू हो सकते हैं एनसीआर आटो

Sat, 03 Jan 2015 02:43 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट एनसीआर आटो की औपचारिक शुरूआत की तैयारियां तेज हो गई हैं। परिवहन मंत्री के 15 जनवरी को इसके शुरुआत करने की उम्मीद है। वह एनसीआर आटो के करीब सौ वाहनों को एक साथ रवाना करेंगे।
विज्ञापन


एनसीआर आटो परिवहन मंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके चलते ही छह साल पुरानी इस योजना को आरटीओ ने दिनरात एक करके अंजाम तक पहुंचाया है।

21 एनसीआर आटो का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, जबकि 1077 के आवेदन संबंधित कंपनियों को मिल गए हैं। अभी तक एनसीआर आटो को चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। अधिकारियों की तैयारी परिवहन मंत्री को बुलाकर उद्घाटन कराने की है।

अधिकारियों ने इस तरह की योजना तैयार की है कि जिससे एनसीआर व्हीकल और परमिट तो ज्यादा से ज्यादा जारी हो जाएं, लेकिन सड़कों पर फिलहाल एक भी वाहन न चलने पाए। लखनऊ से निर्देश मिलने से पहले एनसीआर आटो का संचालन कराने को अफसर तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें