फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन एयरबेस पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे रक्षा मंत्री

Sat, 03 Jan 2015 02:21 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन एयरबेस में शुक्रवार को रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर और एयरफोर्स अधिकारियों के बीच एक गोपनीय मीटिंग हुई। बंद कमरे में एक घंटे तक चली वार्ता के बारे में रक्षामंत्री और हिंडन एयरफोर्स अधिकारियों ने कोई भी जानकारी मीडिया को नहीं दी।
विज्ञापन


सूत्रों की अनुसार मीटिंग के बाद रक्षामंत्री ने सी-17 ग्लोबमास्टर और सी-130 जे हरक्युलिस मालवाहक विमानों का निरीक्षण भी किया।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रक्षा मंत्री हिंडन एयरबेस पहुंचे। बिना किसी देरी के एयरफोर्स अधिकारियों के साथ करीब साढ़े चार बजे तक मीटिंग चली। सूत्रों के मुताबिक आपातकालीन स्थिति में एयरफोर्स की तैयारियों के बारे में जानकारी ली गई।

अंतिम वक्त में लौटाई गई मीडिया
मीडिया को जानकारी दी गई थी कि एयरफोर्स अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद रक्षामंत्री ग्लोबमास्टर और हरक्युलिस विमानों का निरीक्षण करेंगे। लेकिन इस दौरान सिर्फ फोटोग्राफर ही जा सकेंगे और सवाल नहीं पूछा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटिंग समाप्त होने से कुछ मिनट पहले ही मीडिया को लौटने के लिए कह दिया गया। कहा गया कि कार्यक्रम यहीं समाप्त कर दिया गया है।

आधे घंटे देरी से पहुंचे रक्षामंत्री
रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को ठीक तीन बजे हिंडन एयरबेस में पहुंचना था लेकिन वह आधे घंटे देरी से पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें