फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो: शुक्रवार को डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो पांच फरवरी को दर्शकों के लिए खोला जाएगा। अनुमान है कि शुक्रवार को डेढ़ लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। वहीं, सबसे अधिक भीड़ रविवार को होने की संभावना है।
विज्ञापन


इस दिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब दो लाख तक लोग आ सकते हैं। नौ फरवरी तक होने वाले ऑटो एक्सपो 2016 में नौ लाख लोगों के आने की उम्मीद है। जबकि मेले में आने वाले दिव्यांग लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

गेट से ही उनको व्हील चेयर से मेले में ले जाया जाएगा। छह मेट्रो स्टेशन से टिकट बिक्री की जा रही है। कुल 48 टिकट काउंटर और 18 एक्सचेंज काउंटर हैं।

5 फरवरी से 12 गेटों से मिलेगी एंट्री

शुक्रवार से ऑटो एक्सपो में आने वाले लोगों के लिए ग्रेटर नोएडा में तीन पार्किंग बनाई गईं। एक कन्वेंशन सेंटर आईटीएस कॉलेज के सामने, गलगोटिया कॉलेज के बगल में और तीसरी रिजर्व रखी है।

पांच फरवरी से दर्शकों को सभी 12 गेटों से एक्सपो मार्ट में एंट्री मिलेगी। 25 टिकट काउंटर एक्सपो मार्ट के आसपास बनाए गए हैं। पार्किंग के समीप भी टिकट काउंटर उपलब्ध रहेंगे।

मेट्रो से आने वाले लोगों को मेट्रो स्टेशन पर भी टिकट मिलेंगे। वीकेंड में शुक्रवार से रविवार तक तीनों दिन टिकट 350 रुपये का होगा। अन्य दिनों में टिकट दोपहर एक बजे के बाद शाम पांच बजे तक 400 रुपये का होगा। बाहरी शहरों में चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और यूपी में लखनऊ में टिकट काउंटर खोले गए हैं।
विज्ञापन

सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे

एक्सपो मार्ट परिसर में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पहली बार एक साथ पचास हजार लोगों के खाना खाने के लिए फूड कोर्ट की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा का जिम्मा 2500 सुरक्षाकर्मियों के कंधे पर है। दिल्ली से आने वाले लोगों के लिए पांच फरवरी से डीएनडी सुबह दो से चार घंटे और शाम को नोएडा से दिल्ली की ओर तीन घंटे फ्री रहेगा।

यह केवल निजी गाड़ियों और मोटरसाइकिलों के लिए लागू होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें