सोमवार देर शाम पूर्वोत्तर की एक महिला के साथ ऑटो चालक ने छेड़छाड़ की। महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए ऑटो चालक का नंबर नोट कर लिया।
इसी आधार पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मूलरूप से सिक्किम की रहने वाली 20 वर्षीय महिला रविवार को हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से उतरकर शेयरिंग ऑटो में बैठकर जा रही थी।
महिला के मुताबिक रास्ते में सवारियां उतरने के बाद वह अकेली हो गई।