फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ जिले में एक व्यक्ति द्वारा महिला से अपराधिक मामले में कार्रवाई के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने का ऑडियो

Wed, 11 Jun 2025 10:45 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

हापुड़ जिले में एक व्यक्ति द्वारा महिला से अपराधिक मामले में कार्रवाई के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने इसे फर्जी बताते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला से अपराधिक मामले में कार्रवाई कराने के नाम पर किसी व्यक्ति द्वारा 10 हजार रुपये मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति महिला से दूसरे पक्ष पर कार्रवाई कराने की बात कह रहा है। उसका कहना है कि मामले की जांच कर रहे दरोगा को कार्रवाई कराने के लिए 10 लाख रुपये देने हैं, जबकि उसे दरोगा से मिलवाने की फीस एक हजार रुपये है। व्यक्ति ने यह भी कहा कि वह दरोगा को सीधे महिला के हाथ से पैसे दिलवाएगा, जिसके बाद निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। इस ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि वायरल ऑडियो में कोई दरोगा अथवा पुलिसकर्मी बातचीत नहीं कर रहा है। पुलिस के नाम पर पैसे मांगने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें