फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहरः आवारा सांड को मारने का प्रयास, भारी पुलिस बल तैनात

Thu, 06 Dec 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
आवारा सांड को मारने की कोशिश के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव इलना में गुरुवार की सुबह आवारा बिजार सांड को मारने का प्रयास किए जाने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आवारा सांड बाद में आरोपियों की गिरफ्त से छूटकर भाग गया। इस बात की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। ज्ञात हो कि बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में सोमवार को कथित गोकशी के बाद चिंगरावठी चौकी पर हुए पथराव और फायरिंग में स्याना इंस्पेक्टर और चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी।

चार दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर, साक्ष्य जुटा रही पुलिस

स्याना में बवाल के चार दिन बाद भी मुख्य आरोपी योगेश को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस अभी साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि अभी तक जो भी वीडियो वायरल हुए हैं उनकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। बता दें कि बवाल के बाद पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की थी। जिनमें अभी तक केवल सात गिरफ्तारी ही हो सकी हैं। साक्ष्यों के आधार पर ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


स्याना क्षेत्र में सोमवार को कथित गोकशी के बाद चिंगरावठी चौकी पर हुए पथराव और फायरिंग में स्याना इंस्पेक्टर और चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में दो एफआईआर दर्ज की। पहली एफआईआर बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज की तरफ से सात नामजद लोगों के खिलाफ गोकशी के मामले में दर्ज कराई गई। इसके बाद सोमवार देर रात को ही बलवे, हत्या और हत्या की कोशिश के मामले में एक एफआईआर चिंगरावठी पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार की तहरीर पर दर्ज की गई थी। जिसमें योगेश राज समेत 27 लोगों को नामजद और करीब 60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

गोकशी और बलवे को चार दिन का समय बीत चुका है और पुलिस दोनों ही मामलों में केवल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है। जिनमें चार आरोपियों को गोकशी में जेल भेजा गया है। जबकि, तीन आरोपी बलवे, हत्या के मामले में जेल गए हैं। बलवे के मामले में पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी बनाए गए योगेश राज को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि, योगेश ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो वायरल कर खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस को चुनौती दे डाली थी।
विज्ञापन


इस बाबत पुलिस का कहना है कि घटना से संबंधित सभी वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहे सभी लोगों की स्थिति स्पष्ट की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पहले पुख्ता सुबूत जुटाने के बाद ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह  रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें