फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मंदिर के सामने शराब पीने का विरोध करने पर चाकू से किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित की हालत नाजुक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी की घटना
विज्ञापन

- पुलिस की तीन टीमें कर रही आरोपियों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शिव मंदिर के बाहर कुछ युवक शराब पी रहे थे। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने इसका विरोध करते हुए युवकों से दूसरी जगह चले जाने के लिए कहा तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से घायल हुए पीड़ित राजीव कुमार (30) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने कई दिन बाद उसका बयान लेकर अब मामला दर्ज किया है। आरोपी अमन की तलाश की जा रही है। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में छापे मार रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राजीव कुमार अपने परिवार के साथ नंद नगरी बी ब्लॉक में रहते हैं। 23 जुलाई को राजीव कांवड़ लेकर पहुंचे थे। जल चढ़ाने के बाद 24 जुलाई की शाम को वह घर के पास शिव मंदिर में पूजा के लिए पहुंचा तो उन्होंने देखा कि अमन अपने साथियों के साथ मंदिर के सामने शराब पी रहा था। राजीव ने अमन से कहीं और जाकर शराब पीने की बात की। इस बात पर अमन आग बबूला हो गया और उसके पेट में चाकू घोंपकर मौके से भाग निकला। राजीव ने बताया कि आरोपी अमन बचपन से उसका पड़ोसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें