फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही इमाम को जिंदा जलाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी को रविवार शाम एक सिरफिरे ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। मगरिब (शाम की नमाज) की नमाज के दौरान आरोपी ने शाही इमाम पर केरोसिन डालने का प्रयास किया। लेकिन सिरफिरे का इरादा भांपकर इमाम के सुरक्षाकर्मियों व अन्य लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। हमले में इमाम बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसकी पहचान 24 परगना, पश्चिम बंगाल निवासी कमालुद्दीन उर्फ कमाल (32) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। रविवार शाम करीब 5:47 बजे मगरिब की अजान के बाद सैयद अहमद बुखारी नमाज अदा कराने के लिए जामा मस्जिद पहुंचे।

नमाज अदा करने के दौरान सफ (नमाज पढ़ने वाले लोगों की कतार) से एक शख्स उठा और उसने शाही इमाम पर आधा लीटर की बोतल से केरोेसिन डालने का प्रयास किया। हमले को भांपते हुए इमाम के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के पास से केरोसिन के अलावा लाइटर भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल से है आरोपी का संबंध

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही मध्य जिला के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मध्य जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी इमाम कोे जलाने की नियत से मस्जिद में दाखिल हुआ था। शाही इमाम पर केरोसिन के कुछ छींटे ही पड़े हैं। आरोपी कमाल से पूछताछ की जा रही है।

शुरुआती पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि शनिवार को वह पश्चिम बंगाल से दिल्ली आया था। रविवार को उसने इमाम से मिलने का प्रयास किया, लेकिन सफल न हो पाने की वजह से उसने गुस्से में इमाम को जलाने का प्रयास किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें