फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा MLA पर हमले में नया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक जितेंद्र सिंह शंटी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से आरोपी का स्केच तैयार किया। इसी आधार पर बदमाश की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर पुलिस ने बृहस्पतिवार को शंटी के घर में लगे डिजीटल वीडियो रिकॉर्डर को खंगाला। पुलिस को आशंका है कि हमला करने से पूर्व दिन में बदमाशों ने घर की रेकी की है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान शंटी भी पुलिस के साथ रहे।

मामले की छानबीन कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान शंटी ने बताया है कि सत्यापित करवाने के बहाने घर आया हमलावर हरियाणवी भाषा में बोल रहा था।
विज्ञापन


वहीं छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि कार भी एचआर नंबर की थी। पुलिस पूरे हमले के पीछे हरियाणा का लिंक ढूंढनेे का प्रयास कर रही है।

पुलिस सूत्रों की माने तो ए-ब्लॉक झिलमिल कालोनी में वर्मा ज्वेलर और ए-ब्लॉक विवेक विहार फेज-2 में रोहतक ज्वेलर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपियों की कार आते-जाते हुए कैद हुई है। हालांकि कार का नंबर नहीं दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार कार वर्ना नहीं फोक्स वैगन वैंटो है।
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया फोन

दूसरी ओर पुलिस ने बृहस्पतिवार को डेयरी चलाने वाले महावीर और एडवोकेट सतीश से पूछताछ कर आरोपी का स्केच तैयार किया। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शंटी के घर और बाहर अलग-अलग पोजीशन में सात कैमरे लगे हैं। उसके लिए जो डीवीआर लगाया गया है, उसमें 15 दिन रिकॉर्डिंग की क्षमता है। पिछले पंद्रह दिनों की रिकॉर्डिंग को अच्छी तरह देखा जा रहा है।

भाजपा विधायक पर हुए हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने फोन कर उनका हालचाल लिया। शंटी के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्री ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। हमले के बाद से जितेंद्र सिंह शंटी और उनका पूरा परिवार सदमे में है। परिवार के सदस्यों को सुरक्षा की चिंता सता रही है।

बृहस्पतिवार दिन में भी शंटी के घर उनके मिलने-जुलने वालों और रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शंटी पर हुए हमले को गंभीरता से लेते हुए उनकी सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के दो जवानों को 24 घंटे उनके साथ रहने की हिदायत दी गई है।

वहीं फिलहाल पुलिस ने उनके घर और आसपास की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। हालांकि दिल्ली पुलिस के मुताबिक शंटी को फिलहाल अस्थायी रूप से दिल्ली पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। उनकी सुरक्षा जारी रहेगी या नहीं इसके लिए फैसला अभी होना बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें