फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड से मिलीभगत एटीएम से निकाले 21 हजार

Fri, 12 Dec 2014 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सिविल लाइन स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से धोखाधड़ी कर एटीएम बदलकर करीब 21 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में एटीएम पर तैनात गार्ड को धोखाधड़ी करने वाले युवक के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर की कार्यवाही शुरु कर दी है।
विज्ञापन


गांव नावली निवासी यूनुस पुत्र सत्तार ने स्थानीय शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी तबीयत खराब होने के चलते उसने अपने बेटे तारिफ को सिविल लाइन स्थित एसबीआई की शाखा से एटीएम से पैसे निकालने के लिए भेजा था।

जब उसका लड़का तारिफ एटीएम से पैसे निकालने के लिए एटीएम केबिन में घुसा, तो एक युवक एटीएम पर तैनात गार्ड की मिलीभगत से केबिन में आ घुसा और कहने लगा कि जल्दी करो मुझे भी पैसे निकालने हैं।
विज्ञापन


इस बीच युवक की जल्दबाजी के चलते तारिफ को एटीएम से पैसे निकालने में थोड़ी कठिनाई हो रही थी, तो केबिन में मौजूद युवक ने तारिफ का एटीएम लेकर उनके खाते से 10 हजार रुपये निकालकर तारिफ को दे दिए, लेकिन तारिफ को उसका एटीएम देने की बजाए उसने उसी तरह का दूसरा एटीएम उसे थमा दिया।

इसके बाद तारिफ के केबिन से निकलते ही अज्ञात युवक ने उनका एटीएम इस्तेमाल कर उसके खाते से 20 हजार 900 रुपये और निकाल लिये और मौके से फरार हो गया।

पीड़ित का आरोप है कि एटीएम पर तैनात कर्मचारी की मिलीभगत के चलते अज्ञात युवक ने उनके एटीएम से पैसे निकाले हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस व बैंक मैनेजर को दे दी है। पुलिस ने इस क्रम बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। इसके अलावा युवक की पहचान में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें