फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: यमुना नदी के निचले इलाके में पहुंची आतिशी, बोलीं- हम हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार

Wed, 10 Jul 2024 01:24 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा के लिए लोहा पुल और यमुना बाजार के निचले इलाकों का दौरा किया।
विज्ञापन
यमुना नदी के निचले इलाके में पहुंची आतिशी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा के लिए लोहा पुल और यमुना बाजार के निचले इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली बार यह इलाका सबसे पहले बाढ़ग्रस्त हुआ था। आज हमने राजस्व व सिंचाई विभाग के अधिकारियों साथ यहां स्थिति का जायजा लिया है। दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन



दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, 'पिछली बार दिल्ली में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा जलस्तर बढ़ा था इसलिए इस बार हमने अभी से बाढ़ की तैयारी शुरू कर दी है। आज हम पुराने लोहा पुल के सामने हैं, यहां यमुना बाजार भी है जो दिल्ली के निचले इलाकों में से है। पिछली बार यह इलाका सबसे पहले बाढ़ग्रस्त हुआ था। आज हमने राजस्व व सिंचाई विभाग के अधिकारियों साथ यहां स्थिति का जायजा लिया है। दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है, यदि हमें शॉर्ट नोटिस पर भी लोगों को बाहर निकालना पड़े तो हम इसके लिए तैयार हैं। अभी जलस्तर खतरे के निशान के बहुत नीचे है लेकिन फिर भी हम हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिससे दिल्ली वालों को कोई परेशानी न हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें