फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आतिशी ने की मांग, बाढ़ पीड़ितों के हर परिवार को 18 हजार और किसानों को मिले 20 हजार मुआवजा

Tue, 09 Sep 2025 04:19 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आतिशी ने कहा कि बाढ़ के दौरान सरकार बयानबाजी करती रही, जबकि लोग मुश्किलों से जूझते रहे। उन्होंने आप सरकार के दौर को याद दिलाते हुए कहा कि तब हर आपदा में तुरंत राहत पैकेज मिलता था, लेकिन आज की सरकार जनता को बेसहारा छोड़ चुकी है।
विज्ञापन
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को अब भी राहत का इंतजार है। इसी मुद्दे पर नेता विपक्ष आतिशी ने रेखा गुप्ता सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मांग की कि हर प्रभावित परिवार के सभी बड़े सदस्यों को 18,000 रुपये और किसानों को 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। साथ ही बच्चों को नई किताबें, परिवारों को नए दस्तावेज और जरूरी सामान तुरंत उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन

आतिशी ने कहा कि बाढ़ के दौरान सरकार बयानबाजी करती रही, जबकि लोग मुश्किलों से जूझते रहे। उन्होंने आप सरकार के दौर को याद दिलाते हुए कहा कि तब हर आपदा में तुरंत राहत पैकेज मिलता था, लेकिन आज की सरकार जनता को बेसहारा छोड़ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें