फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटाली हिंसा: वाट्सऐप पर फैलाई जा रही नफरत

विज्ञापन
विज्ञापन
अटाली गांव के सांप्रदायिक तनाव को अराजकतत्व और हवा देकर दूर तक फैलाने में जुटे हैं। वाट्सएप और सोशल मीडिया पर अटाली गांव में हुए पथराव और मारपीट के झूठे वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


भड़काऊ पोस्ट मिलने पर एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अटाली गांव निवासी डॉ. प्रताप सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात 8:09 बजे उनके मोबाइल फोन पर वाट्सएप मैसेज आया।

मैसेज में अटाली गांव के पथराव को लेकर झूठे तथ्य और वीडियो डाला गया था। इस वीडियो से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है। उन्होंने मैसेज भेजने वाले को कॉल की।
विज्ञापन

विज्ञापन

भेजे जा रहे भड़काऊ मैसेज

उन्होंने अपना नाम हितेश भारद्वाज बताया। उन्होंने हितेश से कहा कि ऐसे झूठे और भड़काऊ मैसेज क्यों भेज रहा है? इस पर उसने बताया कि यह मैसेज उसे किसी और ने भेजा था।

उसने तो सिर्फ फॉरवर्ड किया है। हितेश ने अपनी गलती भी स्वीकार की। डॉ. प्रताप सिंह ने उसे दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने सेक्टर-7 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उनकी मांग है कि भड़काऊ चित्र बनाने और पोस्ट करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। एसएचओ सेक्टर-7 नरेंद्र चौहान ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें