दो सांप्रदायों के आपसी तनाव का बोझ झेल रहे अटाली में शांति बहाल करने करने को लेकर कवायद तेज हो गई है। जल्द ही प्रशासन से मंजूरी लेकर दोनों समुदायों के बीच पंचायत कराई जाएगी।
शांति कमेटी के सदस्यों ने पुलिस आयुक्त को पूरी स्थिति की जानकारी दे दी है। कमेटी का कहना है कि दोनों समुदाय के अधिकतर लोग गांव में दोबारा सौहार्दपूर्ण माहौल के पक्ष में है।
धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर अटाली गांव के दो समुदाय के बीच उपजे विवाद को शांत करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। शांति की राह पर लौट रहे गांव को बार बार किसी की नजर लग जाती है और दोबारा माहौल बिगड़ जाता है।
तनाव को बढ़ता देख अधिकांश अल्पसंख्यकों ने गांव छोड़ने में ही भलाई समझी। पुलिस अभी तक 14 लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने और आगजनी करने के आरोप में मामला दर्ज कर चुकी है।