फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटाली विवाद में शांति बहाली के लिए कमेटी गठित

Mon, 06 Jul 2015 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अटाली गांव के दो समुदाय के बीच जारी संवादहीनता को अब शांति कमेटी पाटने का काम करेगी। कमेटी जहां दोनों समुदाय के लोगों से झगड़े के मूल कारण को जानेगी।
विज्ञापन


वहीं, झगड़े को निपटाने के लिए बीच के फार्मूले पर भी विचार करेगी। सोमवार को मच्छगर गांव में हुई पंचायत में एक शांति कमेटी का गठन किया गया। इसमें सात गांव के 14 लोगों को शामिल किया गया है।

बता दें धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर अटाली गांव के दो समुदाय के बीच उपजे विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। शांति की राह पर लौट रहा गांव उस समय फिर तनावग्रस्त हो गया, जब पत्थरबाजी में बहुसंख्यकों की दो महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के साये में गांव

इसके बाद बहुसंख्यक और अल्पसंख्यकों के बीच जमकर पथराव हुआ। इसमें सात लोग घायल हो गए। तनाव को बढ़ता देख अधिकांश अल्पसंख्यकों ने गांव छोड़ने में ही भलाई समझी।

मामले को बढ़ता देख पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने और आगजनी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गांव इस समय पूरी तरह पुलिस के साये में है।

डर के मारे लोग अपनी रिश्तेदारियों में शरण लिए हुए हैं। तनावग्रस्त अटाली में अब फिर से शांति बहाली की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें