फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए शाहिद कपूर की शादी की तैयारियों में क्या है खास

Mon, 06 Jul 2015 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिने स्टार शाहिद कपूर की शादी कल उद्योग विहार फेस पांच स्थित ओबराय होटल में होगी। शादी समारोह में सितारों की भीड़ लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन


आयोजन के लिए ओबराय होटल में तैयारियां जोरों पर हैं। होटल मैनेजमेंट की ओर से आयोजन के हर पहलू पर बारिकी से ध्यान दिया जा रहा है। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  

स्थानीय पुलिस को अबतक इस आयोजन की कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि ओबराय मैनेजमेंट की ओर से पूरे मामले को गोपनीय रखा जा रहा है।

ये होगा शाहिद की शादी में खास

जयपुरी पान्स के नाम पर व्यंजन- शादी समारोह के दौरान शाकाहारी ने मांसाहारी के साथ कांटीनेटल फूड रखे गए हैं। पार्टी में आने वाले मेहमानों को देखते हुए दिल्ली व राजस्थान की मशहूर डिस ङी रखी जाएगी। इन सभी प्रकार के व्यंजनों को जयपुरी पान्स का नाम दिया गया है।

समारोह पर मुंबई की पीआर कंपनी पार्टी की पैनी नजर- शाहिद कपूर व दिल्ली की मीरा चौहान की शादी में किसी तरह की चूक न हो, इस पर मुंबई की पीआर कंपनी पूरी नजर रख रही है। कंपनी की ओर से पूरे सिस्टम की देखभाल की जा रही है।

नटराजन को मिला सुरक्षा का जिम्मा- शाहिद कपूर के शादी समारोह की सुरक्षा का जिम्मादारी ओबराय ग्रुप की ओर से नटराजन को दी गई है। सुरक्षा गार्ड व अन्य प्वाइंट पर तैनात रहने वाले गार्ड कर्मीयों के साथ सुरक्षा व गोपनीयता पर रणनीति के लिए कल बैठक भी होगी।
विज्ञापन

गोपनीय रखी गई है कई बातें

पुलिस की तैयारी-  सूत्रों के मुताबिक मुंबई की एक पीआर कंपनी इस आयोजन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उद्योग विहार थाना प्रभारी के मुताबिक उनके पास इसकी कोई विशेष जानकारी नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस अपनी व्यवस्था दुरूस्त कर रही है। रोजाना की तरह उस क्षेत्र में पुलिस पीसीआर के साथ गश्त लगाती रहेगी।

वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस भी इस शादी समारोह को लेकर सतर्क हो गई है। शंकर चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों को इसपर अलर्ट भी किया गया है। एसीपी ट्रैफिक हवा सिंह की ओर से इस प्वाइंट पर जाम की समस्या ने हो इसके लिए खास ध्यान दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें