अटाली गांव में विवादित धार्मिक स्थल पर गांव के बहुसंख्यक समुदाय की ओर से दायर की गई याचिका पर सोमवार को जिला अदालत ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए। मामले पर अब मंगलवार को सुनवाई होगी।
दरअसल, पिछले 17 सालों से गांव में धार्मिक स्थल निर्माण का विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष इसे पंचायत की जमीन बता रहा है तो दूसरा पक्ष इसे वक्फ बोर्ड की जमीन बताकर धार्मिक स्थल पर निर्माण करना चाहता है।
सभी की नजरें कोर्ट के फैसले पर नजर टिकी हुई है। पिछली तारीख में अभी तक ग्राम पंचायत, समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी, जिला योजनाकार विभाग और वक्फ बोर्ड से जबाव तलब हो चुके है।
अब मामले की मंगलवार को सुनवाई होगी।