फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: युवती की अश्लील फोटो तैयार कर मांगे रुपये, इनकार करने पर आरोपी ने उसके रिश्तेदारों को भेजी फोटो

Tue, 15 Mar 2022 06:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता ने पुलिस को आरोपी का फोन नंबर मुहैया कराया है। पुलिस फोन नंबर की तकनीकी जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
युवती की अश्लील फोटो बनाकर मांगे रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक युवती का अश्लील फोटो बनाकर उससे उगाही करने का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद युवती ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। युवती की शिकायत पर बाहरी जिला की साइबर सेल ने मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। पीड़िता अपने परिवार के साथ पश्चिम विहार इलाके में रहती है। वह एक निजी कंपनी में काम करती है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि एक युवक ने उसके फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो तैयार कर लिया। आरोपी ने उस फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे रुपयों की उगाही करने का प्रयास किया। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने उस फोटो को उसके रिश्तेदारों और परिचितों को भेजना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि फोटो के सार्वजनिक किए जाने के बाद उसे इस बात की जानकारी मिली। इससे उसके सम्मान और प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है। उसने पुलिस से आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर साइबर सेल ने महिला लज्जा का अनादर करने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें