फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से पूछा भाई का पता और करने लगे फायरिंग

Sun, 26 Apr 2015 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने शनिवार को एक घर के बाहर गोलियां चला दीं। वारदात के समय आरोपियों ने घर में मौजूद एक किशोरी से उसके भाई का पता पूछा।
विज्ञापन


बाद में भाई को जान से मारने की धमकी देकर दोनों फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र अपने परिवार के साथ रानी गार्डन, गीता कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार शाम देवेंद्र और उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गए थे। घर में 16 साल की बेटी शिल्पा मौजूद थी।
विज्ञापन


इस बीच बाइक सवार दो बदमाश घर के बाहर आकर रुके। दरवाजे पर शिल्पा खड़ी थी। दोनों युवकों ने शिल्पा से उसके भाई का पता पूछा। बातचीत के दौरान बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने अचानक पिस्टल निकालकर तीन राउंड हवाई फायर किए। बाद में बदमाशों ने शिल्पा से उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब देवेद्र घर पहुंचा तो शिल्पा ने उसे सारी बात बताई। परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की। घर वालों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें