फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आशीष सूद ने कुली कैंप नाइट शेल्टर का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत कार्यों की समीक्षा, रैन बसेरों में सुधार और सुरक्षा ऑडिट के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गृह एवं शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को वसंत विहार स्थित कुली कैंप नाइट शेल्टर का दौरा कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत कार्यों की समीक्षा की। दौरे में आरकेपुरम के विधायक अनिल शर्मा भी मौजूद थे।
सूद ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और संबंधित विभाग राहत व पुनर्वास में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सभी रैन बसेरों में सुविधाएं बेहतर बनाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यापक सुधार कर रही है। नए टेंडर भी इसी उद्देश्य से आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर वे मौके का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। प्रभावित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता देने पर सरकार विचार कर रही है।
विज्ञापन

सूद ने कहा कि सर्दियों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए टेंट आधारित रैन बसेरों में अंगीठी का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और सुरक्षित हीटर उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी रैन बसेरों का फोरेंसिक व फिजिकल ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें