फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में चुनाव लड़ेगी आसाराम की पार्टी!

विज्ञापन
विज्ञापन
एक किशोरी के शारीरिक शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम के समर्थकों ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


ओजस्वी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ओमजी ने पत्रकारों को बताया कि उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पेश करेगी।

पार्टी के राष्ट्रीय राजनीतिक सलाहकार मुकेश जैन ने बताया कि जेल में आसाराम के साथ हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।

आसाराम के इशारे हुआ फैसला

उन्होंने कहा कि मंगलवार को वे जेल में आसाराम से मिले और उनके इशारे पर ही राजनीतिक लड़ाई में उतरने का फैसला लिया गया। हमारी पार्टी दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

यदि पार्टी बहुमत पाने से चूक भी जाती है तो भी हमारे पास पर्याप्त सीटें होंगी जिनके समर्थन के बगैर सरकार बनाना संभव नहीं होगा।

वहीं, नवंबर-दिसंबर में जम्मू-कश्मीर और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी ओजस्वी पार्टी मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन

AAP के सीधे मुकाबले से बच रही है भाजपा

‘आप’ भले ही कह रही हो कि उसका सीधा मुकाबला भाजपा से है, लेकिन भाजपा इससे बचती दिखाई पड़ रही है। रणनीति के तहत भाजपा ने तय किया है कि वह ‘आप’ को मुख्य प्रतिद्वंद्वी नहीं बनने देगी, बल्कि यह प्रचारित किया जाएगा कि उसका मुकाबला समस्त विपक्ष से है, किसी पार्टी विशेष से नहीं।

यह भी तय किया गया है कि भाजपा ‘आप’ के सवालों पर कड़ी प्रतिक्रिया तो देगी लेकिन उसे मुख्य प्रतिद्वंद्वी के तौर पर हमला नहीं करेगी। इसके पीछे भाजपा के रणनीतिकारों अल्पसंख्यक समुदाय के वोट एकतरफा नहीं जाने देना चाहते। इस तरह से भाजपा चुनाव को त्रिकोणीय बनाना चाहती है। पार्टी ने प्रदेश के सभी प्रवक्ताओं को भी इससे आगाह कर दिया है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले प्रदेश प्रभारी प्रभात झा यह कहते दिखाई पड़ रहे थे कि भाजपा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस से है। अब यह सुर बदल गया है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय यह कहते नहीं थक रहे है कि चुनाव में पार्टी का मुकाबला समस्त विपक्ष से होगा किसी पार्टी विशेष से नहीं। दिल्ली में अल्पसंख्यक समुदाय का वोट पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में एकतरफा नहीं गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें