फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बतौर मुख्यमंत्री पहली विदेश यात्रा पर केजरीवाल, रोम हवाई अड्डे पर हुआ जोरदार स्वागत

Sat, 03 Sep 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल और कुमार ‌व‌िश्वास पहुंचे रोम - फोटो : ट्व‌िटर से
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को मदर टेरेसा को संत घोषित किए जाने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी रवाना हुए। रोम पहुंचते ही केजरीवाल समर्थकों ने एयरपोर्ट पर ही उनका भव्य स्वागत ‌क‌िया।
विज्ञापन


तीन दिन की विदेश यात्रा पर निकले अरविंद केजरीवाल की बतौर मुख्यमंत्री पहली विदेश यात्रा है। केजरीवाल 5 सितंबर को वापस लौटेंगे। 

वेटिकन सिटी में 4 सितंबर को पोप सेंट फ्रांसिस मदर टेरेसा को संत घोषित करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने जमशेदपुर में टाटा स्टील की नौकरी छोड़ने के बाद मदर टेरेसा की संस्था मिशनरी ऑफ चैरिटी के लिए कोलकाता में 1992 में काम किया था। 

इस संस्था के साथ केजरीवाल का जुड़ाव बना हुआ है। केजरीवाल के साथ आप नेता कुमार विश्वास भी गए हैं। सरकार ने साफ किया है कि कुमार विश्वास अपना खर्च खुद उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Off to Mother Teresa's Canonization. Feeling blessed to be a part of invited attendees! pic.twitter.com/rbNTBXBw0G — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) September 2, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें