फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी चालकों ने एसीपी के एसओ का सिर फोड़ा, ईंट से किया हमला 

Sat, 03 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
मधु विहार इलाके में शराब पीकर स्कूटी चला रहे दो युवकों को नसीहत देना एसीपी के एसओ को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने न सिर्फ पीड़ित सब इंस्पेक्टर दीपक पांडेय पर हमला किया बल्कि उनके सिर पर ईंट से वार कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पीसीआर ने घायल एसआई को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने स्कूटी का नंबर नोट कर पुलिस को सौंप दिया है। मधु विहार थाना पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12 बजे एसीपी प्रीत विहार संजीव कुमार के एसओ एसआई दीपक बाइक से अपने घर मयूर विहार फेज-3 लौट रहे थे। 

इस बीच उन्होंने देखा कि दो युवक सड़क पर लहरा-लहराकर स्कूटी चला रहे हैं। मधु विहार रेड लाइट पर दीपक ने दोनों युवकों को नसीहत देते हुए स्कूटी ठीक से चलाने के लिए कहा। 
विज्ञापन


इसी बात पर दोनों युवक दीपक से उलझ गए। इसी बीच एक युवक ने सड़क किनारे पड़ी ईंट उठाकर दीपक के सिर पर मार दी। हमले में दीपक बुरी तरह जख्मी हो गए। खून निकलता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें