फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर राजनीति भी तेज होनी शुरू हो गई है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी से मुलाकात करके कानून व्यवस्था सुधारने की मांग रखी थी।
विज्ञापन


जबकि राष्ट्रपति शासन में केन्द्रीय नेतृत्व भाजपा का ही है। वहीं बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखकर कानून व्यवस्था सुधारने की मांग रखी है।

गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी में कहा है कि सोमवार को मणिपुर के 29 वर्षीय युवक अखा सलौनी की कोटला मुबारकपुर में हत्या से उत्तर पूर्व के युवाओं में डर और टेंशन है।
विज्ञापन

फेल हो रही है दिल्ली पुलिस

उत्तर पूर्व के नागरिकों व छात्र-छात्राओं पर नस्लीय व शारीरिक हमले बढ़े हैं। पुलिस कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे नौकरी या पढ़ाई के लिए आने वाले युवक-युवती डरे हैं।

दूसरे राज्य से आने वालों को सुरक्षा देना राज्य की जिम्मेदारी है लेकिन पुलिस फेल हो रही है।

अरविंदर सिंह ने पत्र में लिखा है कि फरवरी में अरुणाचल प्रदेश के छात्र नीडो तानिया और अब अखा सलौनी की हत्या हुई है। गत दिनों आम आदमी पार्टी ने अल्पसंख्यक विधायकों के खिलाफ पोस्टर लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन

'सोमनाथ भारती की वजह से बढ़े हमले'

इससे पूर्व मालवीय नगर में विदेशी पर नस्लीय टिप्पणी व शारीरिक हमला करने के आरोप में सोमनाथ भारती पर कार्रवाई नहीं की गई। इससे नस्लीय व शारीरिक हमले बढ़े हैं। अगर सोमनाथ भारती के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की होती तो ऐसे हालात पैदा न होते।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की है कि मणिपुर केयुवक की हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

जिससे संदेश जाए कि दूसरे राज्य से आने वालों को सुरक्षा की सुरक्षा, समानता से रोजगार सृजन केअधिकार की रक्षा सरकार करेगी। राज्य में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति से पर्यटन भी प्रभावित हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें