दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राधा स्वामी सत्संग व्यास कैंपस में बन रहे 10 हजार बेड वाले कोविड केयर सेंटर का नीरिक्षण करने का न्योता दिया। केजरीवाल ने लिखा है कि दस हजार बेड वाला कोविड केयर सेंटर तैयार हो रहे हैं, आप आएं और इसका नीरिक्षण कर लें।
पत्र का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा प्रिय केजरीवाल जी, तीन दिन पहले ही हमारी बैठक में गृह मंत्रालय ने दिल्ली के राधा स्वामी ब्यास में 10,000 बिस्तर कोविड केयर सेंटर के संचालन का काम आईटीबीपी को सौंपने का निर्णय लिया है। काम पूरे जोरों पर है और फैसिलिटी का बड़ा हिस्सा 26जून तक चालू हो जाएगा।
गृह मंत्री ने मंगलवार को कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को यह भी बताना चाहूंगा कि कोविड रोगियों के लिए 250 आईसीयू बेड के साथ 1000 बेड का पूर्ण अस्पताल विकसित किया जा रहा है। डीआरडीओ और टाटा ट्रस्ट फैसिलिटी का निर्माण कर रहे हैं। सशस्त्र बल के जवान इसे तैयार करेंगे। यह केंद्र अगले 10 दिनों में तैयार हो जाएगा।