फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसाः आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के छह ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा

Tue, 23 Jun 2020 02:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Tahir Hussain - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली हिंसा मामले में आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ  प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) जांच को लेकर दिल्ली और एनसीआर में छह स्थानों पर छापे मारे की।

विज्ञापन


ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि ताहिर के दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के छह अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी का उद्देश्य दिल्ली हिंसा से जुड़े मामले के सबूत जुटाना था।

ईडी ने मार्च में ही निलंबित आप पार्षद, इस्लामिक समूह पीएफआई और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दिल्ली हिंसा में धन शोधन व हिंसा के लिए फंडिंग करने के मामले में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


ईडी के अधिकारियों के अनुसार ताहिर के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और उसी के तहत यह छापेमारी की गई है। 

ताहिर हुसैन पर दंगे के दौरान आईबी के इंस्पेक्टर अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है। ऐसे ही आरोप पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ऊपर भी लगाए गए हैं जिन पर अलग से पीएमएलए की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें