फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटने के बाद एक्शन में दिखे केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी फिर से जनता के बीच जाने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन


पार्टी मोहल्ला सभा के साथ मिशन दिल्ली की तैयारी में लग गई है। बुधवार को जेल से छूटने के बाद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने विधायकों के साथ बैठक की।

बैठक में सभी को अपने इलाके में विधायक फंड को मोहल्ला सभा के जरिए खर्च करने का निर्देश दिया है।

केजरी के घर पहुंची टीम

केजरीवाल के तिलक लेन स्थित सरकारी आवास पर बुधवार सुबह से ही बैठकों का दौर चला जो कि दोपहर बाद तक जारी रहा।

पार्टी ने लोकसभा चुनाव में हार और फिर केजरीवाल के जेल जाने पर हुई आलोचना से उबरकर जनता के बीच जाकर जुड़ने पर चर्चा की। बुधवार दोपहर बाद विधायकों को आवास पर ही बैठक के लिए बुलाया गया।

बैठक में विधायकों को बताया गया कि वह जनता के बीच रहें। अपने विधायक फंड का इस्तेमाल कैसे करेंगे, इसकी जानकारी भी लोगों को दें। अपने इलाके में स्थित हर घर पर एमएलए फंड और उससे क्या-क्या हो सकता है उसकी जानकारी पंफलेट के जरिए दें।

AAP ने बनाई खास योजना

पार्टी ने तय किया कि उसी पंफलेट के साथ घर-घर एक फॉर्म भी भिजवाया जाएगा, जिस पर मतदाता अपने इलाके में क्या चाहता है उसकी जानकारी भरकर पार्टी के वालंटियर्स के पास जमा कराएगा।

विधायकों को बताया गया कि वह उस फॉर्म के जरिए मिली जानकारी के आधार पर अलग-अलग इलाके में जनता के बीच जाकर मोहल्ला सभा करेंगे।

उन्हीं से जानेंगे उनके इलाके में विधायक फंड का इस्तेमाल कैसे होना चाहिए। बैठक में विधायकों को जनता से जुड़कर कुछ करके दिखाने की जरूरत भी बताई है।
विज्ञापन

निराश वालंटियर्स को मना रही ‘आप’

दिल्ली के निराश वालंटियर्स को पार्टी फिर से जगाएगी। पार्टी ने आखिरकार मान लिया है कि पिछले कुछ घटनाक्रम से वालंटियर्स निराश हुए हैं। लगातार हो रही पार्टी की आलोचनाओं से भी वह गतिविधियों में सक्रियता से भाग नहीं ले रहे हैं।

बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर पार्टी संजय सिंह, आशुतोष, पंकज गुप्ता, मनीष सिसौदिया, गोपाल राय आदि के साथ चर्चा की। इससे पहले प्रशांत भूषण और शांति भूषण भी केजरीवाल से मिलने पहुंचे थे।

इस दौरान दिल्ली की सातों संसदीय सीट पर हुई हार के कारणों को लेकर भी बात हुई। दिल्ली और हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। पार्टी के लक्ष्य में दिल्ली विधानसभा सबसे ऊपर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें