फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: केजरीवाल बोले- सीबीआई, ईडी बेवजह सभी को कर रहे परेशान, समझ नहीं आ रहा क्या है शराब घोटाला

Fri, 16 Sep 2022 01:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज तक मुझे समझ नहीं आया कि यह शराब घोटाला क्या है। सीबीआई, ईडी बेवजह सभी को परेशान कर रहे हैं, देश इस तरह आगे नहीं बढ़ सकता।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। केजरीवाल का कहना है कि उनको अभी तक समझ में नहीं आया कि शराब घोटाला क्या है? 24 घंटे सीबीआई-ईडी करने के बजाय देश के लिए कुछ पॉजिटिव काम भी करने चाहिए, तभी देश आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन


केजरीवाल ने सवाल किया कि उनको आज तक यह समझ नहीं आया कि शराब घोटाला क्या है? सीबीआई को मनीष सिसोदिया के यहां रेड में भी कुछ नहीं मिला। मुख्यमंत्री के मुताबिक, सिसोदिया ने तो यह तक कह दिया कि सीबीआई सारे स्टिंग ऑपरेशन की जांच कर ले और गड़बड़ होने पर गिरफ्तार कर लें। नहीं तो गलती पर माफी मांग लें। लेकिन केंद्र सरकार ने 24 घंटे सीबीआई-ईडी करके पूरे देश को डरा रखा है।

मीडिया से बात करते हुए शुक्रवार अरविंद केजरीवाल ने कहा उनको आज तक यह समझ नहीं आया कि शराब घोटाला क्या है? पहले यह लोग बोले कि 1.5 लाख करोड़ रुपये का है। दिल्ली का बजट ही 70 हजार करोड़ रुपये का है, 1.5 लाख करोड़ रुपये का घोटाला कैसे हो गया? इनके एक और नेता ने कहा कि 8 हजार करोड़ रुपये का घोटाला है। तीसरा नेता कह रहा है कि 1100 करोड़ रुपए का घोटाला है। दूसरी तरफ उपराज्यपाल ने कहा है कि 144 करोड़ रुपए का घोटाला है। वहीं, सीबीआई ने अपनी एफआईआर में लिखा है कि एक करोड़ रुपये का घोटाला है।
विज्ञापन


हालांकि, छापेमारी में सीबीआई को मनीष सिसोदिया के यहां एक पैसा भी नहीं मिला। उनके लॉकर में भी कुछ नहीं मिला। सीबीआई वाले उनके गांव भी होकर आ गए। उनके गांव वालों से सीबीआई ने पूछा कि मनीष ने कोई जमीन आदि तो नहीं खरीदी है। कुछ नहीं मिला। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को सुबह से शाम तक सीबीआई-ईडी करने के बजाय देश के लिए कुछ सकारात्मक काम करने चाहिए। 24 घंटे सीबीआई-ईडी करके पूरे देश को डरा रखा है। ऐसे देश कैसे आगे बढ़ेगा? उनका मानना है कि कोई गलत काम करे, तो उसको पकड़ो। लेकिन जबरदस्ती सबके उपर सीबीआई-ईड करने से देश तो आगे नहीं बढ़ेगा।

विज्ञापन

ईडी ने देशभर के 40 ठिकानों पर छापा मारा
दिल्ली की आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने देशभर के 40 ठिकानों पर छापा मारा है। ये छापे आंध्र प्रदेश के नेल्लोर, कर्नाटक, तमिलनाडु और दिल्ली-एनसीआर के शराब व्यवसायियों, वितरकों और आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क से जुड़े परिसरों पर मारे। इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी ने देशभर के लगभग 45 स्थानों पर छह सितंबर को तलाशी अभियान चलाया था। 

एमसीडी बना रही 16 नए कूड़े का पहाड़, जीना होगा दुश्वार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दावा है कि दिल्ली में एमसीडी 16 नए कूड़े के पहाड़ बनाने की योजना बना रही है। इससे दिल्लीवासियों का जीना मुश्किल हो जाएगा। दिल्ली सरकार इस तरह के प्रस्ताव का सख्त विरोध करती है। इससे 24 घंटे बदबू आएगी और दिल्ली कूड़े के पहाड़ों की राजधानी बन जाएगी। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली आज अपनी शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विश्व भर में जानी जाती है। दिल्ली सरकार दिल्ली को तिरंगों, झीलों, पार्क और गार्डेन का शहर बना रही है। जबकि यह लोग (भाजपा) दिल्ली को कूड़े का शहर बना रहे हैं। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमने शिक्षा-स्वास्थ्य, बिजली-पानी समेत कई क्षेत्रो में काफी सुधार किए, लेकिन सफाई व्यवस्था बहुत खराब है। मौजूदा तीनों कूड़े के पहाड़ भलस्वा, गाजीपुर व ओखला के आसपास रहने वाले लोगों की जिंदगी खराब हो रखी है। इन कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए ठोस कचरा प्रबंधन की आधुनिक तकनीक को लागू करने की कोशिश करनी चाहिए थी, लेकिन यह नहीं किया गया। हजारों करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी इन कूड़े के पहाड़ों की उंचाई कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। अगर देश की राजधानी इस तरफ कूड़ों का शहर बनाया गया, तो इससे दिल्ली समेत पूरे देश के लोग नाराज होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें