प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री विजय कुमार गोयल ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि सीएम की इस तरह की टिप्पणियां शर्मनाक हैं।
एक ओर केजरीवाल प्रेस कांफ्रेंस और विज्ञापनों पर राजस्व खर्च करने में जुटे हैं, वहीं पीएम मोदी आतंक के खिलाफ लोगों से एक सुर में बोलने की अपील कर रहे हैं। सेना को लेकर केजरीवाल सस्ती राजनीति करने में लगे हैं।
विंग कमांडर की वापसी पर पूरा देश खुश है, लेकिन केजरीवाल इस पर भी गंदी राजनीति कर रहे हैं। गोयल ने केजरीवाल से पूछा है कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के इमरान खान को और कितने सबूत चाहिए? पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी स्वीकार कर चुके हैं कि जैश का सरगना मसूद अजहर उनके देश में ही पल रहा है।