दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में कुलपति कार्यालय स्थित मुगल गॉर्डन में 61वें फ्लॉवर शो का आयोजन किया गया। इसमें आए विभिन्न प्रजातियों के फूलों से पूरा कैंपस महक उठा। शो में कहीं गेंदा, कहीं गुलाब तो कहीं ऑर्किड, डेहलिया, बोनसाई नजर जाए।
उद्घाटन समकुलपति प्रो. जेपी खुराना और डीयू रजिस्ट्रार तरुण दास ने किया। शो में विभिन्न प्रजातियों के करीब 200 पेड़- पौधों और फूलों की प्रजातियां प्रदर्शित की गईं। इस शो में डीडीए के बायोडायवर्सिटी पार्क ने भी एक प्रदर्शनी लगाई।
इसे देखने के लिए लगभग तीन हजार दर्शक पहुंचे। यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क के इंचार्ज डॉ. फैयाज खुसदसर ने बताया कि शो में 26 कॉलेजों, 14 हॉस्टलों व दिल्ली-एनसीआर के स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में श्रेष्ठ प्रतियोगियों को 72 ट्रॉफी और कप से पुरस्कृत किया गया।