फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना: दिल्ली से 83वीं ट्रेन होगी रवाना, सीएम केजरीवाल ने बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

Sat, 25 Nov 2023 06:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के बुजुर्गों को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शनिवार को 83वीं ट्रेन श्री द्वारिकाधीश जी के दर्शन कराने जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि में इस अवसर पर सभी बुजुर्ग यात्रियों से मिलने आया हूं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार की ओर से फ्री में बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तीर्थयात्रियों की 83वीं ट्रेन जाएगी। ये ट्रेन दिल्ली के बुजुर्गों को लेकर श्री द्वारिकाधीश जी के दर्शन कराने जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी बुजुर्ग यात्रियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


दिल्ली के बुजुर्गों को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शनिवार को 83वीं ट्रेन श्री द्वारिकाधीश जी के दर्शन कराने जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि में इस अवसर पर सभी बुजुर्ग यात्रियों से मिलने आया हूं। आपके आशीर्वाद से पंजाब में भी हमारी सरकार बन गई है। परसों से पंजाब में भी मुफ्त तीर्थ यात्रा शुरू होने जा रही है। पहली ट्रेन एक हजार बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर लेकर जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे कहा कि दूसरी पार्टियों के पास अरबों रुपये होंगे, हमारे पास आपका आशीर्वाद है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 82 ट्रेन जा चुकी है और ये 83वीं ट्रेन रवाना होगी। अब तक दिल्ली में 80 हजार बुजुर्ग तीर्थ स्थानों की यात्रा कर चुके हैं। जब भी हर हफ्ते तीर्थ यात्रा के लिए ट्रेन जाती है तो मेरी कोशिश होती है कि मैं आप सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने जरूर आऊं।
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले पंजाब के बुजुर्गों को दिवाली का तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में कैबिनेट ने देश के विभिन्न भागों में प्रतिष्ठित तीर्थस्थलों की मुफ्त यात्रा कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ को भी मंजूरी दे दी। पंजाब में भी यह योजना शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें