फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जमीन घोटाला: CM केजरीवाल ने विजिलेंस मंत्री की रिपोर्ट LG को भेजी, मुख्य सचिव को पद से हटाने की मांग

Wed, 15 Nov 2023 09:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अरविंद केजरीवाल ने सतर्कता मंत्री आतिशी की रिपोर्ट एलजी को भेज दी है। इसी के साथ सीएम ने मुख्य सचिव को तुरंत पद से हटाने और सस्पेंड करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बामनोली भूमि अधिग्रहण मामले से जुड़ी जांच रिपोर्ट उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेज दी। इस रिपोर्ट में मुख्य सचिव नरेश कुमार पर प्रथमदृष्टया मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट सतर्कता मंत्री आतिशी ने जांच के बाद तैयार करवाई थी।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि आतिशी ने एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री को यह रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें बामनोली गांव में 19 एकड़ जमीन के अधिग्रहण में कथित भ्रष्टाचार के लिए नरेश कुमार को पद से हटाने की सिफारिश की गई है। मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट सीबीआई और ईडी को भेजने की मांग रखी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजा 41 करोड़ से बढ़ाकर 353 करोड़ रुपये कर दिया गया था। इस सौदे में अनुचित लाभ का पैमाना 897 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। 

हालांकि, इस मामले में मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। कार्यालय का कहना है कि कुछ दिनों पहले ही मंडलायुक्त ने स्पष्ट कर दिया था कि इस मामले में दोषी कौन है। साथ ही, जांच की बात भी की थी। आतिशी की रिपोर्ट एक शिकायत की जांच का नतीजा है जिसमें आरोप लगाया गया था कि मुख्य सचिव के बेटे को एक ऐसे व्यक्ति ने नौकरी पर रखा था जो बामनोली में लाभान्वित भूस्वामियों का रिश्तेदार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें