अरविंद केजरीवाल चिराग दिल्ली में आयोजित रामलीला मंचन कार्यक्रम में शामिल हुए। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गदा देकर उनका स्वागत किया।
दशहरे के अवसर पर शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चिराग दिल्ली में आयोजित रामलीला मंचन कार्यक्रम में शामिल हुए। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गदा देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने रावण दहन का मंत्रमुग्ध कर देने वाला मंचन देखा।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि भगवान राम के रामराज्य की अवधारणा पर चलकर दिल्ली में आप की सरकार चला रहे हैं। रामराज्य से प्रेरणा लेकर दिल्ली में मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा, इलाज, महिलाओं को बस यात्रा, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा की सुविधा दे रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से सभी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने दिवाली और छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान सभी लोगों को खुश रखे। उधर, मुख्यमंत्री आतिशी ने इस अवसर पर पूर्वी दिल्ली की श्री रामलीला कमिटी इंद्रप्रस्थ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रावण दहन की ये परंपरा हमें याद दिलाती है कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली हो, अच्छाई की विजय निश्चित है।