फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swati vs Bibhav: स्वाति के बाद अब बिभव कुमार ने दर्ज कराई शिकायत, लिखा- केजरीवाल को फंसाना था मालीवाल का मकसद

Fri, 17 May 2024 07:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिकायत के मुताबिक स्वाति मालीवाल मुख्यमंत्री आवास में जबरदस्ती दाखिल हुई थीं। उस वक्त मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने आवास में मौजूद नहीं थे। 
विज्ञापन
विभव कुमार और स्वाति मालीवाल - फोटो : PTI/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार ने भी स्वाति मालीवाल के खिलाफ ई-मेल से शिकायत दी है। उन्होंने सिविल लाइंस के एसएचओ और उत्तरी जिले के डीसीपी को शुक्रवार को ई-मेल किया है। इसमें उन्होंने स्वाति मालीवाल पर उनके और सुरक्षाकर्मियों के साथ बदसलूकी करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन

बिभव का कहना है कि स्वाति मालीवाल बिना किसी की अनुमति के जबरदस्ती मुख्यमंत्री आवास में घुस गई थीं। जब उनको आवास में मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोका तो उन्होंने उन सभी को धमकी दी। उनसे ऊंची आवाज में बहस की। मालीवाल के सभी आरोप निराधार हैं। शिकायत में यह भी लिखा कि स्वाति सीएम के ड्राइंग रूम में जबरदस्ती घुसी थीं। उन्होंने ने इसका विरोध किया और सामने खड़े हो गए। इस पर स्वाति ने उन्हें धक्का देने की कोशिश की। उनका इरादा मुख्यमंत्री केजरीवाल को फंसाने का था। हालांकि बताया जा रहा है कि बिभव की शिकायत पर अभी तक दिल्ली पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया है।

एमएलसी कराने को कहा तो नहीं गईं स्वाति
स्वाति जबरदस्ती मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलना चाहती थीं। अपने आरोपों के बाद मालीवाल थाने गई, लेकिन उन्हें जब एमएलसी कराने के लिए अस्पताल लेकर जाने को कहा गया तो उन्होंने जाने से मना कर दिया। वह अस्पताल नहीं गई।
विज्ञापन

स्वाति की एफआईआर में क्या है?
स्वाति मालीवाल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल को कई बार लात और करीब सात-आठ थप्पड़ मारे। स्वाति जब मदद के लिए चिल्लाने लगीं तब भी बिभव नहीं रुके। स्वाति ने बताया कि वह लगातार मदद के लिए चिल्ला रही थीं लेकिन बिभव नहीं रुका। आरोप लगाया कि बिभव ने उनकी छाती, पेट और शरीर के निचले हिस्सों पर लात से हमला किया। स्वाति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने बिभव कुमार को आरोपी बनाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें