फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल को अब ऑटो ड्राइवर ने थप्पड़ मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के प्रचार पर निकले आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इन दिनों वो दिल्ली में अपने काम का हवाला देते हुए जनता से समर्थन मांग रहे हैं। लेकिन उन पर लगातार हमले भी हो रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली नांगलोई के किराड़ी इलाके में रोड शो के दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया। केजरीवाल अपनी खुली जीप में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए जा रहे थे।

लोग भी उन्हें माला आदि पहना रहे थे। तभी एक शख्स ने पहले उन्हें माला पहनाया फिर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इससे आहत होकर केजरीवाल ने मौन धारण कर लिया। और राजघाट पर जाकर बैठ गए।
विज्ञापन
Trending Videos

केजरी के साथ सिसोदिया भी बैठे

थप्पड़ खाने के बाद केजरीवाल के मौन धारण कर राजघाट पर बैठने से कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई और सब राजघाट पर जुटने लगे।

वहीं केजरीवाल सरकार में मंत्री और अरविंद केजरीवाल के सहयोगी मनीष सिसोदिया भी इस आभासी धरने पर बैठ गए।

हालांकि एक बेहद हाई वोल्टेड ड्रामे की तरह चल रहे इस घटनाक्रम में ठीक 75‌ मिनट बार केजरीवाल उठे और अपनी जीप में बैठ कर चले गए। फिर उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर मन की बात बताई।

75 मिनट तक साधा मौन

मंगलवार को दिल्ली नांगलोई के किराड़ी इलाके में हुए हमले के बाद गांधी की पुण्यस्‍थली यानी राजघाट पर केजरीवाल 75 मिनट तक बैठे रहे। इस दौरान वह किसी से बातचीत नहीं कर रहे थे।

लोग बार-बार उनसे यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि वह यहां क्या धरना दे रहे हैं या‌ फिर उनके मन कुछ और है। दरअसल, मंगलवार को रोड शो के दौरान उन्हें एक ऑडो ड्राइवर ने जोरदार थप्पड़ मारा था। जिससे कयास लगाए जा रहे थे केजरीवाल इन घटनाओं से अपमानित महसूस कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर मंगलवार को ही दिल्ली में चुनाव प्रचार समाप्त होने वाले थे ऐसे में केजरीवाल का मत जानना बेहद जरूरी था, पर उन 75 मिनट के दौरान किसी से कुछ नहीं बोले। लेकिन 75 मिनट बाद केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ी।

बापू से शक्ति मांगने गए थे राजघाट

राजघाट से 75 मिनट मौन रखने के बाद लौटे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह राजघाट पर धरना करने नहीं गए थे। वह महात्मा गांधी से आशीर्वाद लेने गए थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी पर कई हमले हुए थे, इसलिए राजघाट जाकर उनसे गांधी जी से प्रर्थना करने गए थे।

अरविंद केजरीवाल ने संवाददाताओं को बताया कि यह अब तक मुझपर पांचवां हमला है। मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। मैं यहां व्यवस्‍था परिवर्तन करने आया हूं। हिंसा से देश का हल नहीं निकलेगा।

केजरीवाल ने कहा कि मुझे अब तक यह नहीं समझ आ रहा है कि मुझे मारकर लोगों को क्या मिलेगा? अगर मुझे मारकर कुछ मिलने वाला है, तो जगह और समय बता दें, मैं अकेला मार खाने के लिए वहां आ जाऊंगा। लेकिन मुझे मारकर समस्याओं का हल होने वाला नहीं है।

केजरी ने कहा ये पांचवीं बार है

राजघाट से वापस आने के बाद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। वहां उन्होंने कहा कि मंगलवार को हुआ हमला इस बार के चुनाव प्रचार में उन पर हुआ पांचवां हमला था।

उनके अनुसार शुक्रवार को राजधानी के दक्षिणपुरी इलाके में एक शख्स ने उन्हें जोरदार मुक्‍का मारा था। कुछ दिन पहले हरियाणा के चरखी दादरी में उन्हें थप्पड़ का सामना करना पड़ा था।

गुजरात में भी उनकी गाड़ी का शीशा रॉड से तोड़ दिया गया था। भिवानी में उन्हें मुक्के से मारा गया। बनारस में अंडे और स्याही फेंकी गई थी। ज‌ब‌कि एक पहले भी दिल्ली में स्याही फेंकी गई थी।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से ‌शांत रहने की अपील

केजरीवाल ने कहा कि मीडिया में कुछ जगह चल रहा है कि मैंने वादे नहीं पूरे किए इसलिए मुझ पर हमला हो रहा है। लेकिन जब मैं दूसरे राज्यों में गया तब भी मुझपर हमले हुए। वहां मैंने कौन से वादे किए थे। ये जो हमले हो रहे हैं, यह राजनीतिक हमले हैं।

केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वह हिंसा का प्रयोग न करें। वह शांत रहें। हमें उनके हमलों का जवाब हिंसा से नहीं देना है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि यह सोची समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है। मैं सुरक्षा नहीं लूंगा, चाहे मेरी जान क्यों न चली जाए। सुरक्षा से किसी की जान रूकी नहीं है। मेरे मना के बाद भी मुझे सुरक्षा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें