फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News Today: केजरीवाल का नया पता... 5 फिरोजशाह रोड, आज होंगे शिफ्ट; हरभजन के आवास में रहेंगे सिसोदिया

Fri, 04 Oct 2024 12:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Arvind Kejriwal Latest News: मनीष सिसोदिया भी नई दिल्ली में शिफ्ट हो रहे हैं। वह पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के सरकारी आवास में रहेंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का नया पता 5, फिरोजशाह रोड होगा। शुक्रवार से वे आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के आवास पर रहेंगे। यह दूसरी बार है जब वे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। इससे पहले साल 2014 में उन्हें तिलक लेन में आवास आवंटित हुआ था। इसके बाद वे सिविल लाइन में शिफ्ट हो गए थे।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आप मुख्यालय में दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल शुक्रवार को आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे। कई सांसदों, विधायकों और मंत्रियों सहित दिल्लीभर के समर्थकों ने उन्हें अपने घर में रहने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन केजरीवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में ही रहने का फैसला किया है। यहां से उन्हें लोगों ने चुना था। अब वे परिवार के साथ नई दिल्ली में 5, फिरोजशाह रोड पर अशोक मित्तल के आधिकारिक आवास में रहेंगे। जब केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी, तो उन पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का कोई दबाव नहीं था, लेकिन उन्होंने निजी फैसले के तहत इस्तीफा दिया।

आयकर आयुक्त रहते हुए भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में प्रतिष्ठित कॅरिअर छोड़कर उन्होंने दिल्ली की झुग्गियों में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों की ओर से दोबारा चुने जाने तक मुख्यमंत्री का पद नहीं संभालने का संकल्प लिया है। उन्होंने जनता की अदालत में जाने का फैसला किया है।

मेरे लिए खुशी का पल : सांसद
सांसद अशोक मित्तल का कहना है कि केजरीवाल परिवार के साथ उनके घर पर रहेंगे। जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, तो मुझे पता चला कि उनके पास रहने के लिए कोई घर नहीं है। मैंने और पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने घर में रहने का निमंत्रण दिया। उन्होंने मेरे घर का चुनाव किया, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली चुनाव में जनता पहले की तरह इस बार भी आप को प्रचंड बहुमत देगी और केजरीवाल दिल्ली की कुर्सी संभालेंगे।
विज्ञापन

हरभजन के आवास में रहेंगे सिसोदिया
मनीष सिसोदिया भी नई दिल्ली में शिफ्ट हो रहे हैं। वह पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के सरकारी आवास में रहेंगे। अब 32, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद रोड उनका नया पता होगा। सिसोदिया अभी तक वह एबी-17 मथुरा रोड पर रह रहे थे। उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उनका घर आतिशी को आवंटित हुआ था। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी आतिशी इसी आवास में रह रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें