नई दिल्ली के सागरपुर इलाके में ससुराल में झुलसी नेहा की मौत के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, स्थानीय विधायक राखी बिड़लान के साथ पीड़ित परिजनों से मिले।
इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से इंसाफ दिलाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह उपराज्यपाल नजीब जंग व दिल्ली के पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी से मुलाकात करेंगे।
केजरीवाल ने कहा कि नेहा के साथ नाइंसाफी हुई है। इसके बावजूद पुलिस मामले में लापरवाही बरतती रही। समय रहते पीड़िता को अगर मदद मिल जाती तो उसके दो मासूम बच्चे अनाथ न होते।