फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने AAP पार्षदों को चुनाव का दिया मंत्र, बोले- लड़ाई झगड़ा अप्रैल में कर लेंगे

Tue, 08 Oct 2024 02:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अपनी पार्टी के सभी एमसीडी पार्षदों से मुलाकात की। केजरीवाल ने भाषण के अंत में कहा कि लड़ना मत, लड़ाई-झगड़ा हम लोग अप्रैल में कर लेंगे। अपना ही परिवार है। परिवार में झगड़े होते हैं। साथ रहना है और मेहनत करनी है। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/ Arvind kejriwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी के सभी पार्षदों से मुलाकात की। साथ ही पार्टी पार्षदों को जनता के बीच जाने के लिए कहा है। उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि नरेंद्र मोदी के पास बेशुमार ताकत और पैसा है लेकिन वो भगवान नहीं हैं। लड़ाई भगवान और मोदी जी के बीच है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि आखिरी में भगवान ही जीतेंगे और भगवान हमारे साथ हैं। नरेंद्र मोदी ने मुझे गिरफ्तार करके, दिल्ली और पंजाब में आप के विधायक तोड़कर सरकार गिराने और पार्षद तोड़कर एमसीडी छीनने की साजिश की थी। लेकिन वह इसमें विफल रहे। यह बताता है कि भगवान हमारे साथ हैं।



आगे कहा कि पिछले दो साल आम आदमी पार्टी के लिए बेहद कठिन रहे हैं। हमारे ऊपर जिस तरह से हमले किए गए। वैसे किसी भी सरकार ने अब तक किसी भी पार्टी पर नहीं किये थे। भाजपा की केंद्र सरकार वास्तव में भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई जांच नहीं कर रही है। उनका उद्देश्य आम आदमी पार्टी और हमारी राजनीति को समाप्त करना है।
विज्ञापन




आगे कहा कि मनीष सिसोदिया बेहद मजबूत इंसान हैं। वह डेढ़ साल जेल में रहे। भाजपा वालों ने आम आदमी पार्टी से अलग होने के तमाम ऑफर दिए। जेल के बाहर इनका परिवार भी तमाम कष्ट झेल रहा था लेकिन मनीष टूटे नहीं, भाजपा के आगे झुके नहीं। मुझे इनसे बहुत प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें