फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने एक पैसे की चोरी नहीं की: केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जैसा कि अब तक अपने चुनाव अभियान में अरविंद केजरीवाल करते आ रहे हैं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद ही अपनी रैली करते हैं और उनके आरोपों-सवालों का जवाब जनता के सामने देते हैं, वैसे ही बुधवार को भी तिलक नगर में उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद रैली कर किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने एक पैसे की चोरी नहीं की। अगर मेरे ऊपर एक पैसे चोरी करने का दोष सिद्ध हो जाए तो मुझे जेल भेज दीजिए।

इसके अलावा केजरीवाल ने महंगाई के मुद्दे पर विपक्षियों घेरते हुए कहा कि जब दिल्ली में उनकी सरकार थी, तो घरेलू उपयोग की चीजें सस्ती हो रही थीं। गोभी 10 रुपये, गाजर 10 रुपये थी, लेकिन आज इनकी कीमतें 40 रुपये के पार हैं।

यही नहीं, उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि जब दिल्ली में उनकी सरकार थी तब सीएनजी 35 रुपये हो गई थी। उन्होंने कहा कि उनकी 49 दिनों की सरकार में वसूली भी बंद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने गलतियां की हैं, लेकिन हमने देश को नहीं लूटा

रैली में उन्होंने कहा कि पिछली बार उनसे एक गलती हो गई थी। उन्होंने सारे काम जनता से पूछ के किए, लेकिन इस्तीफा देते वक्त जनता से नहीं पूछा। लेकिन उनका तर्क था कि अगर जनता बहुमत देती तो मैं इस्तीफा नहीं देता। 49 दिनों सरकार में एक दिन भी कांग्रेसियों ने काम नहीं करने दिया।

केजरीवाल ने कहा कि भले उन्होंने पिछली विधानसभा और बीते लोकसभा चुनावों में कुछ गलतियां की हैं, लेकिन उन्होंने देश को नहीं लूटा। उन्होंने अडानी और रॉबर्ट वाड्रा का नाम लेते हुए विपक्षियों पर देश को लूटने का इल्जाम लगया।

केजरीवाल ने कहा कि तब विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा एक हो गए थे, उनकी संख्या 40 हो गई थी, और हमारी संख्या 28 ही रह गई थी। इन दोनों ने मिलकर विधानसभा में कोई कानून नहीं पास होने दिया। इन लोगों ने हंगामा किया, कुसिर्यां तोड़ीं, इसलिए मजबूर होकर उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

अब मैं राजनी‌ति का पहला सबक सीख गया हूं। अबकी कुछ भी हो जाए मैं इस्तीफा नहीं दूंगा। उन्हें पूरी दिल्ली से ऐसे फीडबैक मिल रहे हैं कि अबकी किसी भी हालत में इस्तीफा नहीं देना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें