फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP के फॉलोअर हैं अरविंद केजरीवाल!

Wed, 22 Jan 2014 09:50 AM IST
योगेश नारायण दीक्षित/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संबंध एक गजब की सामने आई है। वह ट्विटर पर आरएसएस और बीजेपी के फॉलार है।
विज्ञापन


जबकि राहुल गांधी और कांग्रेस के दूसरे बड़े नेता फॉलोइंग लिस्ट में नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के सुब्रह्मण्यम स्वामी और विजय गोयल तक पसंद हैं।

इन दिनों केंद्र सरकार से दो-दो हाथ करने सड़क पर उतरे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का असल निशाना अब भाजपा ही है। इसका खुलासा उनके ट्विटर अकाउंट को बारीकी से देखने पर अपने आप हो जाता है।

ट्विटर पर पीएम से आगे निकल गए केजरीवाल
मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे तक ट्विटर पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 10,43,315 फॉलोवर थे जबकि अरविंद केजरीवाल को फॉलो करने वालों का आंकड़ा 12,14,617 तक पहुंच गया था।
विज्ञापन


ट्विटर, फेसबुक पर क्यों फिसड्डी हैं कांग्रेसी?
मंगलवार दोपहर तक वे सोशल साइट पर कुल 72 लोगों को फॉलो कर रहे थे जिनमें संघ, भाजपा और उस विचारधारा के आधा दर्जन लोग शामिल थे। दूसरी ओर डॉ. मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कांग्रेस का कोई प्रमुख नेता फॉलोइंग लिस्ट में नहीं है।

लोकसभा चुनाव से पहले चंदा जुटाने की बात हो या पार्टी की किसी दूसरी गतिविधि की जानकारी, भाजपा के ट्विटर हैंडल बीजेपी4यू पर सूचनाएं लगातार अपडेट होती रहती हैं। इसलिए केजरीवाल भाजपा के इस अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं।

इसी तरह आरएसएस के प्रवक्ता और विचारक राम माधव और वरिष्ठ नेता डा. सुब्रह्मण्यम स्वामी को भी दिल्ली के मुख्यमंत्री फॉलो करते हैं। दिल्ली में भाजपा की राजनीति के प्रमुख केंद्र विजय गोयल और पार्टी की विचारधारा के करीब माने जाने वाले और लोग भी लिस्ट में हैं।

अन्ना हजारे की सहयोगी और अपनी आलोचक किरन बेदी, हरियाणा के चर्चित आईएएस अशोक खेमका, राजनीतिक विश्लेषक यशवंत देशमुख और धर्मगुरु श्रीश्री रविशंकर समेत गिने-चुने लोगों को वह फॉलो कर रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें कांग्रेस के केवल दो नेता, दिग्विजय सिंह और शशि थरूर, ही शामिल हैं। हालांकि कांग्रेस में राहुल गांधी से नजदीकी रखने वाले वरिष्ठ नेता अजय माकन, मनीष तिवारी, आरपीएन सिंह, पल्लम राजू और मिलिंद देवड़ा सोशल साइट पर काफी सक्रिय हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें