फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा और ग्रेनो के बीच चलेंगी 100 बसें!

Wed, 22 Jan 2014 09:35 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी बस सेवा के लिए मांगे गए ईओआई में निजी ट्रांसपोर्टर भी आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते, उनके पास कम से कम 50 बसें उपलब्ध हों।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा व दोनों शहरों के बीच 100 बसें चलवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए निजी ऑपरेटर की तलाश शुरू कर दी है। बसें भी ऑपरेटर की होंगी और उसे चलाने का जिम्मा भी उन पर ही होगा।
विज्ञापन


प्रति किलोमीटर के हिसाब से रेट तय कर दिया जाएगा। टिकट से मिलने वाली धनराशि को घटाकर शेष की भरपाई नोएडा प्राधिकरण करेगा।

इस प्रोजेक्ट को देख रहे नोएडा ट्रैफिक सेल के प्रभारी व प्राधिकरण के वरिष्ठ परियोजना अभियंता संदीप चंद्रा ने बताया कि आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई है। इसमें स्थानीय ट्रांसपोर्टर भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


चूंकि कंपनी का चयन होने के तत्काल बाद बस सेवा शुरू की जानी है, इसलिए ईओआई में यह शर्त रखी गई है कि आवेदनकर्ता के पास कम से कम 50 बसें उपलब्ध हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें