फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने नहीं ली सिक्योरिटी, खबर फर्जी: केजरी

Sun, 09 Mar 2014 06:26 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आज अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट के माध्यम से मीडिया में चल रही उन खबरों से इंकार किया है जिसमें ये कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल ने जेड प्लस सुरक्षा ली है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि कुछ मीडिया वाले कह रहे हैं कि मैंने सीक्योरिटी ली है। ये सरासर गलत है। मैं उन मीडिया वालों से आग्रह करता हूं कि वो मुझे सिक्योरिटी लेने का लेटर दिखा दें।

मैंने हमेशा ये कहा है कि भगवान मेरे सबसे बड़े रक्षक हैं। सरकार ने जब भी मुझे सुरक्षा प्रदान करनी चाही मैंने पूरी तरह उसका विरोध किया।

अरविंद ने ट्वीट में ये भी लिखा कि उन्होंने कई बार लिखित में दे रखा है कि उन्हें कोई सिक्योरिटी नहीं चाहिए। मैं मीडिया के कुछ तबकों से अपने बारे में गलत और बुरी बातें फैलाने से ज्यादा जिम्मेदारी की उम्मीद रखता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें