फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसोदिया की सुरक्षा: मनोज तिवारी बोले- मनीष को सबसे ज्यादा केजरीवाल से खतरा, क्योंकि...

Thu, 09 Mar 2023 05:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पत्रकार वार्ता में भाजपा सांसद तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आज जिनसे सिसोदिया के समर्थन में लेटर लिखवा रहे हैं कभी उन्हीं लोगों को भ्रष्टाचारी कहते थे। उन्होंने कहा देश की जनता इस बात को समझ चुकी है कि कैसे भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए अन्य भ्रष्टाचारी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
मनोज तिवारी का बड़ा दावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कथित आबकारी घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया की सुरक्षा पर आम आदमी पार्टी द्वारा जो सवाल उठाए गए हैं उस पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा है कि मनीष सिसोदिया को सबसे ज्यादा खतरा तो अरविंद केजरीवाल से ही है। दोनों पार्टियों के बीच सिसोदिया की सुरक्षा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। गुरुवार को इसको लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केजरीवाल को ही मनीष सिसोदिया के लिए सबसे खतरनाक बता दिया है।

विज्ञापन


मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मनीष सिसोदिया केजरीवाल के सभी राज जानते हैं और इसलिए आप संयोजक सिसोदिया को अपने रास्ते से हटाना चाहते हैं। तिवारी ने यह भी सवाल उठाया कि जब जेल दिल्ली सरकार के अधीन आते हैं तो वहां सिसोदिया को किससे खतरा हो सकता है?

पत्रकार वार्ता में भाजपा सांसद तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आज जिनसे सिसोदिया के समर्थन में लेटर लिखवा रहे हैं कभी उन्हीं लोगों को भ्रष्टाचारी कहते थे। उन्होंने कहा देश की जनता इस बात को समझ चुकी है कि कैसे भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए अन्य भ्रष्टाचारी प्रयास कर रहे हैं। वह आगे बोले कि जब भ्रष्टाचारियों के सरगना तक बात पहुंचने लगी तो ये सोचने लगे कि कैसे इसका विरोध किया जाए ताकि हम तक जांच की आंच न आए।
विज्ञापन


क्या साजिश रच रहे केजरीवाल?
मनोज तिवारी ने आगे कहा, कल  आप नेताओं ने कहा था कि जेल में मनीष सिसोदिया को खतरनाक अपराधियों के साथ रखा गया है यह सुनक मेरा माथा ठनक गया। मैंने पार्टी नेताओं से चर्चा की और पाया कि यह तो बड़ी साजिश है। अगर सिसोदिया को जेल में जान का खतरा है तो यह बात आप कैसे कह सकती है? दिल्ली की सभी जेलों की कमान तो दिल्ली सरकार के पास है, जिसके हेड भी केजरीवाल हैं।

तिवारी ने कहा कि अगर सिसोदिया को जेल में खतरा तो इसमें साजिश ये है कि उनके पास केजरीवाल के कई राज हैं। वह राज उगल न दें, ये डर केजरीवाल को सता रहा है। तिवारी ने पूछा कहीं इसीलिए तो सिसोदिया को मारने की साजिश नहीं रची जा रही? केजरीवाल झूठ के चैंपियन और साजिशों के मास्टर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें