अमानातुल्लाह खान की इफ्तार पार्टी में केजरीवाल।
- फोटो : सोशल मीडिया
ओखला से विधायक अमानातुल्लाह खान अरविंद केजरीवाल के लिए कितने खास हैं, ये नजारा इफ्तार पार्टी में दिखा। बृहस्पतिवार को अमानातुल्लाह की ओर से रखी इफ्तार पार्टी में केजरीवाल भी शामिल हुए। इस दौरान केजरीवाल ने न सिर्फ अमानातुल्लाह को गले लगाया, बल्कि उनके साथ खाना भी खाया। फिर दोनों के बीच बीच बंद कमरे में लंबी बातचीत भी हुई।
इफ्तार पार्टी के दौरान केजरीवाल अमानातुल्लाह के बगल में ही बैठे रहे। दोनों ने खूब ठहाके भी लगाए। साथ में इफ्तार किया। इसके बाद अमानातुल्लाह केजरीवाल को अपने घर ओखला लेकर गए, जहां बंद कमरे में उनके बीच काफी देर तक बातचीत हुई।
आम आदमी पार्टी में बीते दिनों कुमार विश्वास के साथ विवाद के बाद अमानातुल्लाह का कद बढ़ा है। अमानातुल्लाह ने विश्वास को बीजेपी का एजेंट बताया था। साथ ही कई गंभीर आरोप लगाए थे। विवाद बढ़ा और विश्वास अपनी जिद पर अड़ गए। उन्होंने पार्टी छोड़ने का इशारा दे दिया।