फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडवाणी-जोशी के सहारे केजरीवाल का हमला, भाजपा समर्थकों ने कहा-'अन्ना के साथ क्या किया'

Wed, 27 Mar 2019 01:13 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को टिकट नहीं दिए जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधा है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे बुजुर्गों का अपमान व हिंदू संस्कृति के खिलाफ बताया है। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने मंगलवार सुबह एक के बाद एक दो ट्वीट किए। इनमें लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से अपने बुजुर्गों- लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का अपमान किया है, यह हिंदू संस्कृति के खिलाफ है। हिंदू धर्म में हमें बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाया गया है। 

अगले ट्वीट में केजरीवाल ने सवाल किया कि जिन्होंने घर बनाया, उन्हीं बुजुर्गों को घर से निकाल दिया? जो अपने बुजुर्गों का नहीं हो सकता वो किसका होगा? क्या यही भारतीय सभ्यता है? केजरीवाल ने आगे लिखा कि हिंदू संस्कृति तो यह नहीं कहती कि बुजुर्गों को बेइज्जत करो।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

देश के लोग चर्चा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी व सुषमा स्वराज की बेइज्जती क्यों कर रहे हैं? मुख्यमंत्री के हमले का हालांकि भाजपा के किसी बड़े नेता ने जवाब नहीं दिया, लेकिन कई यूजर्स ने अरविंद केजरीवाल को उनके आंदोलन के दिनों के साथी रहे समाजसेवी अन्ना हजारे, शांति भूषण जैसे बुजुर्गों की याद दिलाते हुए ट्रोल करने की कोशिश की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें