फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में केजरीवाल का चुनावी शंखनाद आज

Sat, 01 Mar 2014 07:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की पहली रैली को कामयाब बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


दो मार्च को होने वाली रैली में अरविंद केजरीवाल हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो के जरिए कानपुर पहुंचेंगे।

नोएडा के सैकड़ों कार्यकर्ता मॉडल टाउन से केजरीवाल के साथ जुड़ेंगे।

केजरी के स्वागत में 50 गाड़ियां

सुबह आठ बजे केजरीवाल का काफिला एनएच-24 के मॉडल टाउन तिराहे पर पहुंचेगा। यहां 50 से ज्यादा गाड़ियों के साथ कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए खड़े होंगे।

केजरीवाल का काफिला हाईवे से हापुड़ होते हुए अगले पड़ाव के लिए रवाना होगा।

केजरीवाल की रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पिछले कई दिनों से दिनरात एक करके रखा है। शुक्रवार को अंतिम तैयारियों को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

फेसबुक से हो रहा रैली का प्रचार

रैली को हिट करने के लिए देर रात तक डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं को एसएमएस के माध्यम से एकजुट किया गया।

वहीं, फेसबुक के जरिए पार्टी की रैली का जमकर प्रचार किया जा रहा है। पार्टी की स्थानीय इकाई के प्रवक्ता अनूप खन्ना ने बताया कि प्रदेशभर से दो लाख से ज्यादा लोग रैली में शिरकत करेंगे।

कानपुर में आम आदमी पार्टी की पहली रैली है। कानपुर को क्रांति की नगरी कहा जाता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में चुनावी शंखनाद फूंकने के लिए इससे बेहतर जगह कोई और नहीं हो सकती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें