फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को अपराध की दुनिया का डॉन कहलवाने वाला गिरफ्तार, घातक फिल्म से था प्रभावित, लोग कहते हैं कात्या

Sat, 11 Jan 2020 06:35 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ ने इलाके में खुद को डॉन कहलवाने की चाहत रखने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह हिंदी फिल्म घातक से प्रभावित है और उसके खलनायक कात्या के नाम से वह खुद इलाके में जाना जाता है। उसने दिसंबर माह में डकैती का विरोध करने पर एक शख्स को गोली मारकर हत्या का प्रयास कर फरार हो गया था। इस मामले में शामिल दो बदमाशों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि  गिरफ्तार बदमाश की पहचान मूलत: बरेली के हाजियापुर गांव निवासी आरिस खान (19) उर्फ कात्या के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के भरत विहार में रहता था। वह पेशे से मैकेनिक था और उसके पिता रेहड़ी पर फल बेचते थे। गलत संगत में आने के बाद वह छोटे मोटे अपराध करने लगा। उसकी इलाके के बदमाशों से अच्छी जान पहचान हो गई। 

इसी बीच उसने हिंदी फिल्म घातक देखी। जिसके खलनायक कात्या से वह काफी प्रभावित हुआ और अपना नाम भी कात्या रख लिया। उसने अपने पड़ोसियों और दोस्तों को इसी नाम से पुकारने के लिए कहने लगा। उसके बाद वह अपराध की दुनिया का डॉन बनने का ख्वाब देखने लगा। 

10 दिसंबर 2019 को वह अपने सहयोगियों अली, अनस, मोहित, नीरज और सलमान के साथ मिलकर इलाके में रहने वाले जुगनू खान के घर डकैती की योजना बनाकर वहां पहुंचा। वारदात के दौरान विरोध करने पर आरिस खान(19) उर्फ कात्या ने जुगनू को गोली मार दी। गोली चलते ही गश्त कर रहे पुलिस कर्मी  की हरकत बढने से घबराया आरिस सहयोगियों के साथ फरार हो गया। 
विज्ञापन

उत्तम नगर थाना पुलिस ने घायल पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस को कात्या के बारे में जानकारी मिली। उसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। 

9 जनवरी को निरीक्षक नवीन कुमार को कात्या के हस्तसाल इलाके में रुपये लेने के लिए आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने उस जगह पर पहुंचकर बदमाश को दबोच लिया। उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस मिले हैं। पुलिस अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें