फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

Wed, 23 Apr 2014 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण ट्रिब्युनल ने मंगलवार को 14 मामलों की सुनवाई की। गांव चंदावली निवासी किरण सिंह के मामले में ट्रिब्युनल ने पिछली तारीख पर उनके पांच बेटों कृपाल सिंह, सतपाल, विजयपाल, सुंदर तथा सुभाष उर्फ शेट्टी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
विज्ञापन


मंगलवार को सुनवाई पर उनके दो बेटे सुंदर और रामकुमार ही तारीख पर पहुंचे। बाकी बेटों के खिलाफ ट्रिब्युनल ने एक बार और वारंट जारी करते हुए उन्हें अगली तारीख पर पेश होने के आदेश दिए।

इसी तरह सुभाष कॉलोनी निवासी आजाद हुसैन के बेटे गोलू हुसैन ने ट्रिब्युनल के आदेश पर मकान को खाली कर दिया। इसी तरह सेक्टर-7 निवासी बीके पॉल की शिकायत पर दिल्ली में रहने वाले उनके बेटे सत्यजीत तथा फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी शांति की शिकायत पर उसके बेटे सतीश के खिलाफ दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। सतीश को गिरफ्तार करके लाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जबकि सुभाष कॉलोनी निवासी सुभाषचंद और अन्य मामले में पीड़िता राजकुमारी के गैरहाजिर होने पर मामले की सुनवाई अगली तारीख पर की जाएगी। इसी तरह संजय कॉलोनी निवासी जसवंत कौर की रजिस्ट्री रद्द करने की शिकायत को ट्रिब्युनल ने रद्द कर दिया।

ऊंचा गांव निवासी राजबीर सिंह ने अपने बेटे राजेश से उनका मकान खाली करवाने का प्रार्थना पत्र दिया था। ट्रिब्यूनल ने दो सप्ताह के भीतर मकान खाली करने को कहा है। इस मौके पर ट्रिब्यूनल के चेयरमैन मुकुल कुमार, सदस्य विनोद मित्तल तथा निर्मल कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें