दिल्ली सरकार ने भले ही विधानसभा में वैट संशोधिन अधिनियम 2015 को मंजूरी दे दी हो लेकिन इस निर्णय पर हंगामा मचना शुरु हो गया है। बुधवार को यूथ कांग्रेस ने इस बिल के विरोध में और इसे वापस लेने के लिए सरकार पर दवाव डाला।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर के यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से इस बिल को वापस लेने की मांग की।
बता दें कि इस बिल के पास हो जाने के बाद अब सरकार के पास अधिकार होगा कि वह जब चाहे मूल्य संवर्धन कर (वैट) को घटा या बढ़ा सके। हालांकि बिल पेश किए जाते समय ही विपक्ष ने सदन के अंदर भी इस पर जमकर आपत्ति दर्ज कराई थी।
अधिनियम में संशोधन के अनुसार, वैट को साढ़े 12 फीसदी से लेकर 30 फीसदी तक अब सरकार अपनी मनमर्जी से बढ़ा सकती है।
हालांकि, अभी सरकार ने इसमें वृद्धि करने के संकेत नहीं दिए हैं। उत्तर भारत में यह पहली बार हुआ है कि वित्त मंत्रियों से बातचीत कर समान दर लाने का प्रयास किया गया है।