फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से डायवर्जन लागू, संभलकर निकलें घर से

Mon, 21 Jul 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में भी 22 से 25 जुलाई रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान भारी और हल्के वाहनों के रूट में फेरबदल होगा। इसके मद्देनजर अस्थायी बस स्टैंड बनाए गए हैं।
विज्ञापन


-नगर में आने वाली समस्त रोडवेज और निजी बसों को रोकने के लिए लालकुआं और हापुड़ चुंगी के पास अस्थायी बस स्टैंड बनाए गए हैं। यहां आने वाली बसें यहीं से संचालित होंगी। शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगी।

-हापुड़ चुंगी चौराहे पर आने वाली बसें आत्मा स्टील होकर आएंगी और वापसी में कविनगर थाने के सामने से विवेकानंदनगर फाटक से कविनगर इंडस्ट्रीयल एरिया से आत्मा स्टील तिराहा होते हुए एनएच-24 से जाएंगी।
विज्ञापन


-बुलंदशहर की ओर से आने वाली यात्री बसें लालकुआं पर बनाए गए अस्थायी बस स्टैंड से संचालित होंगी।

-शहर के अंदर आने वाले हल्के वाहनों को आवश्यकतानुसार भीड़ की स्थिति को देखते हुए लालकुआं से चौधरी मोड़, अंबेडकर रोड होते हुए कैलिनवर्थ तक आने दिया जाएगा।

-जीटी रोड पर चौधरी मोड़ से घंटाघर की ओर जस्सीपुरा मोड़ तक तथा नया बस अड्डा से जस्सीपुरा मोड़ तक और गौशाला तिराहे, हापुड़ तिराहे से किसी भी वाहन को दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर आने-जाने नहीं दिया जाएगा।

-रेलवे स्टेशन रोड, किराना मंडी, रमते राम रोड, घंटाघर, बजरिया रोड, दिल्ली गेट, गंदा नाला की तरफ से आने वाले हल्केवाहनों को चौधरी मोड़ होते हुए भेजा जाएगा। इन वाहनों को दूधेश्वरनाथ मंदिर पर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


-एएलटी फाटक से आगे मेरठ रोड पर किसी भी भारी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।

-संजय-गीता चौक, घूकना मोड़, डीपीएस कट, सिहानी चुंगी, पटेलनगर, भूसा मंडी की ओर से किसी भी वाहन को एनएच-58 पर नहीं जाने दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें